चंडीगढ़ सुंदर शहर में 24 दिन के बाद 14-05-2021 को कोरोना द्वारा संक्रमित होने वाले नागरिकों का आंकड़ा बड़ी मुश्किल से सात सो से नीचे आया। साथ में ओर अच्छा समाचार यह हे की स्वस्थ होने वाले संक्रमित नागरिकों की संख्या इससे भी अधिक हैं। चंडीगढ़ से कल शाम आए समाचार बुलेटिन में पिछले चोबीस घंटे में साड़े छे सौ संक्रमित नागरिक पाये गए हैं। इससे पहले भी एका बार 22 अप्रैल को 634 नए संक्रमित नागरिक पाये गए थे और फिर 23 अप्रैल को संक्रमितों का आंकड़ा 824 पहुँच गया था। एसी सीतिथि में अब 24 दिन के बाद इतनी कम संख्या में संक्रमित नागरिक पाये गए हैं।
चंडीगढ़ शहर में इसके अतिरिक्त शुक्रवार यानी 14-05-2021 को स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 925 और संक्रामण द्वारा 8 नागरिकों की मृत्य हो गई थी। इन नए संक्रमितों नागरिकों में 354 पुरुष और 296 महिलाएँ हैं। यदि हम आज का समाचार देखें तो 8158 एक्टिव रोगी हैं। अब तक इस चंडीगढ़ शहर में कोरोना संक्रामण द्वारा 54043 नागरिक संक्रमित हो चुके हैं, ओर 617 नागरिकों की मृत्यू हो चुकी है। गुजरे पिछले 24 घंटे में अब तक 3361 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से भी 1154 सैंपल रिजेक्ट किए गए हैं। चंडीगढ़ शहर में शुक्रवार को 23 कंटेनमेंट जोन होने की सूचना समाचारों द्वारा प्राप्त हुई हे।
- चंडीगढ़ मे ऑक्सीजन सप्लाई अति तीव्र गति में नोडल अफसर IAS श्री यशपाल गर्ग।
- आवश्यकता अनुसार हम पूरी तरहा तेयार, एडवाइजर श्री मनोज परिदा चंडीगढ़ शहर।
- चंडीगढ़ शहर में 9 ओर मिनी कोविड केयर सेंटर बनाए गए हे।
- चंडीगढ़ शहर की बुड़ैल जेल में भी कोरोना वायरस संक्रामण।
- चंडीगढ़ मे 18 वर्ष से अधिक की आयू वाले नागरिकों का टीकाकरण शुरू।
चंडीगढ़ मे ऑक्सीजन सप्लाई अति तीव्र गति में नोडल अफसर IAS श्री यशपाल गर्ग।
चंडीगढ़ शहर में ऑक्सीजन सप्लाई को ओर तीव्र गति देने के लिए बनाए गए नोडल अफसर IAS श्री यशपाल गर्ग द्वारा पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई नागरिक अपने घर में (आइसोलेट) अपना इलाज़ कर रहा हे या फिर किसी ओर कोरोना संक्रमित पीड़ित को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है या किसी भी नागरिक को मार्केट से सिलेंडर नहीं प्राप्त हो पा रहे हों। सभी नागरिकों के लिए नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के सहयोग से चंडीगढ़ प्रशासन एक ई-परमिट जारी कर देगा। इस परमिट को प्राप्त करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर आवेदक शनिवार सुबह 11 बजे से अपने प्रार्थना पत्र ऑन लाइन सब्मिट कर सकते हैं। ऑक्सीजन की आवश्यकता के लिए डॉक्टर की अनुमति (प्रिस्क्रिप्शन) और चंडीगढ़ का नागरिक होने का कोई एक अड्रेस प्रूफ जेसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि ऑनलाइन ही अपलोड करना होगा। प्रार्थना पत्र स्वीकार होने के बाद आवेदक को एक जानकारी मिलेगी। यह स्वीकृति केवल दो दिन के लिए मान्य होगी। यह स्वीकृति (ई-परमिट) को चंडीगढ़ शहर की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है परन्तु इसके लिए (हार्ड कॉपी) छापा हुआ कागज़ की आवश्यकता नहीं होगी। (अप्रूव्ड) स्वीकृति प्रार्थना पत्र में दिये गए नंबर के आधार पर (मैक्सिमम) अधिक से अधिक दो सिलेंडर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सुपर अजेंसीज से प्राप्त किया जा सकता है।
![]() |
| कोविड केयर सेंटर उधारण चित्र |
आवश्यकता अनुसार चंडीगढ़ सरकार पूरी तरहा तेयार, एडवाइजर श्री मनोज परिदा चंडीगढ़ शहर।
चंडीगढ़ शहर के कोरोना संक्रमित नागरिक सीधे ही कोविड केयर सेंटरों में इलाज़ के लिए जा सकते हैं संक्रमित रोगियों की सेवा के लिए यहाँ पर डाक्टर्स के साथ-साथ और बाक़ी सभी सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। चंडीगढ़ मे इलाज़ करवाने वाले संक्रमित नागरिक को (प्रोटोकॉल) आवश्यकता अनुसार बनाए गए नियमो के अनुसार ही निर्देशित समय के बाद स्वस्थ केंद्र से छुट्टी दी जाएगी। चंडीगढ़ के कई छोटे कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन सिलेंडर्स की व्यवस्था शुरू कर दी गई हे ओर कुछ में इस सुविधा के लिए कार्य चल रहा हे।
चंडीगढ़ शहर में ओर 9 मिनी कोविड केयर सेंटर बनाए गए हे।
चंडीगढ़ शहर में अस्पतालों की कोई कमी नहीं हे फिर भी सरकार ने 9 मिनी कोविड केयर सेंटर चलाने की अनुमति प्रशासन ने अलग-अलग संस्थाओं को दी है। इनमें से तीन चार सेंटर शुरू हो चुके हैं ओर बाक़ी अभी शुरू होने वाले हैं। इनमें से 3 सेंटरों को GMSH सेक्टर-16 के साथ अटैच कर लिया गया है बाक़ी 6 सेंटरों को GMCH सेक्टर-32 के साथ अटैच किया गया है। चंडीगढ़ के इन मिनी कोविड केयर सेंटर में बड़े अस्पतालों से सीनियर डाक्टर्स प्रतिदिन जाया करेंगे। इन मिनी कोविड केयर सेंटरों में करीब 100 से ज़्यादा बेड की व्यवस्था की गई हैं जहाँ पर डाक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, दवाइंयाँ और ऑक्सीजन की अच्छी सुविधा प्रदान की गई है। चंडीगढ़ मे कोई भी कोरोना संक्रमित नागरिक सीधे ही ईलाज के लिए इन मिनी कोविड केयर सेंटरों में जा सकता है और दाखिल हो सकता है।
चंडीगढ़ शहर की बुड़ैल जेल में भी कोरोना वायरस संक्रामण।
चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में भी कोरोना वायरस संक्रामण पहुँचा है। बुडैल जेल में करीब 21 कैदी कोरोना संक्रामण द्वारा संक्रमित पाये गए हैं। इन सभी संक्रमित केदियों का इलाज़ चंडीगढ़ के GMSH-16 में शुरू कर दिया है। सभी संक्रमित कैदियों की सेहत दो तीन दिन पहले रात के समय अचानक बिगड़नी शुरू हुई थी और उसके बाद उन्हें तुरन्त अस्पताल में लाया गया। यहाँ इन सब का कोरोना टेस्ट करवाया गया ओर इनकी रिपोर्ट (पॉजिटिव) कोरोना संक्रमित आ गई। अब जेल प्रशासन जेल में उपसिथित सभी अन्य कैदियों और जेल स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाने में लगा हुआ हे। चंडीगढ़ की जैल मे फेले संक्रामण देखकर विचार करने वाली बात हे की क्या अब केदियों से मिलने वाले उनके रिशतेदारों को भी कोरोना संक्रामण जांच के बाद ही मिलने दिया जाएगा।
![]() |
| कोरोना संक्रामण से रक्षा टीका लगवाने का उद्धहारन चित्र |
चंडीगढ़ मे 18 वर्ष से अधिक की आयू वाले नागरिकों का टीकाकरण शुरू।
चंडीगढ़ शहर में अब 18 वर्ष से अधिक आयू वालों का 14-05-2021 से टीकाकरण शुरू हो चुका हे। पहले ही दिन शहर में आठ वैक्सीनेशन सेंटर पर 18 वर्ष से अधिक आयू वालों का टीकाकरण शुरू किया गया। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में 18 वर्ष से अधिक आयू के करीब छह लाख लोग हैं जिनका टीकाकरण होना है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. श्रीमती अमनदीप कौर कंग ने पत्रकारों को बताया कि चंडीगढ़ शहर मे 45 वर्ष से अधिक आयू के लोगों का टीकाकरण निरंतर पहले की तरह संचालित किया जा रहा हे।



0 टिप्पणियाँ
सब मित्रों पाठकों से निवेदन हे कमेंट ज़रूर करे, आप के कमेंट के आधार पर में लेखन में सुधार कर सकता हूँ ।