अफगानिस्तान सुरक्षा बलों ने ज़िला गुज़ारा नियंत्रण में ले लिया, एक सो से भी अधिक तालिबानियो को मार गिराया।

अफगानिस्तान सुरक्षा बलों ने ज़िला गुज़ारा नियंत्रण में ले लिया, एक सो से भी अधिक तालिबानियो को मार गिराया।
अफगानिस्तान नेशनल आर्मी 

हेरात, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी समाचारो में बताया गया कि अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने पश्चिमी प्रांत हेरात का गुज़ारा ज़िला जिस पर तालिबानियों ने कब्जा कर रक्खा था उस पूरी तरहा से नियंत्रण में लिया है। दोबारा से नियंत्रण में लेने के लिए संघर्ष के दौरान, अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों ने करीब एक सो से अधिक भी अधिक तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसमें कई तालिबानी घायल भी हो गए हे, साथ ही साथ तालिबानी आतंकवादियों का भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद नष्ट कर दिए गए।

अफगानिस्तान में सुरक्षा बालों ओर तालिबानी आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी हे, समाचारों के अनुसार सुरक्षा बलों ने अभी तक तालिबानियों को शहरों में घुसने नहीं दिया हे। दूर दराज़ के कुछ जिलों में तालिबानियों ने कब्जा करने की कोशिश की हे ओर उसका मूहतोड़ जवाब उनको सुरक्षा बलों द्वारा दिया जा रहा हे। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों को वहाँ के नागरिकों की ओर से सहयोग प्राप्त हो रहा हे जिस कारण सुरक्षा बलों का आत्म बल ओर बढ़ गया हे।

  • अफगानिस्तान सुरक्षा बलों द्वारा कुछ ज़िले पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिए हे ।
  • अमरीकी सेनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में आतंकवादियों के हमले बढ़े।
  • अफगानिस्तान विदेश मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई।
  • अफगानिस्तान में हो रही हिंसा द्वारा महिलाएँ ओर बच्चे भी प्रभावित।

अफगानिस्तान सुरक्षा बलों द्वारा कुछ ज़िले पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिए हे ।

मंत्रालय अफगानिस्तान द्वारा शुक्रवार देर रात ट्वीट किया गया जिसमे जानकारी दी गई की, 'अफगान वायु सेना के समर्थन से सुरक्षा बलों और सार्वजनिक विद्रोह बलों ने हेरात प्रांत के गुज़ारा जिले को तालिबान आतंकवादियों के नियंत्रण से पूरी तरह से मुक्त कर लिया ओर उस को अफगानिस्तान के सुरक्षा बलो ने पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लिया हे। सुरक्षा बलों ओर तालिबानियों में हुये इस संघर्ष के परिणामस्वरूप करीब एक सो से भी अधिक तालिबानी आतंकवादी मारे गए और कुछ घायल भी किए गए। इसके अतिरिक्त, बहुत बड़ी संख्या में उनके हथियारों को भी नष्ट कर दिए गया हे।'

अमरीकी सेनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में आतंकवादियों के हमले बढ़े।

अफगानिस्तान में पिछले कुछ सप्ताह से हिंसा में वृद्धि हुई है, जब से अमरीका के सैनिकों की वापसी शुरू हुई हे तालिबानी आतंकवादियों ने हमले तेज़ कर दिये हे। अबकी बार तालिबानियों को सुरक्षा बलो के साथ-साथ वहाँ के नागरिक के साथ भी संघर्ष करना पढ़ रहा हे। युद्धग्रस्त देश से विदेशी सैनिकों की वापसी की घोषणा के बाद सब कुछ हो रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में तालिबान देश के पूर्वोत्तर प्रांत तखर सहित अफगानिस्तान के कई जिलों पर कब्जा करने की कोशिश में लगे हुए हें।

अफगानिस्तान विदेश मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई।

विदेश मंत्रालय अफगानिस्तान की जानकारी के अनुसार तालिबान ने अब तक करीब 193 ज़िला केंद्रों और 19 सीमावर्ती जिलों पर कब्जा कर लिया है। तालिबान ने तखर, कुंदुज, बदख्शां, हेरात और फराह प्रांतों में देश भर में 10 सीमा पार करने वाले बिंदुओं पर भी नियंत्रण कर लिया है, जिससे इन क्षेत्रों में सीमा पार से आना जाना और व्यापार पूरी तरह से बंद हो चुका है।

अफगानिस्तान में हो रही हिंसा द्वारा महिलाएँ ओर बच्चे भी प्रभावित।

मंत्रालय ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष के 14 अप्रैल से, लगभग अफगानिस्तान के 4 हज़ार सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए हैं, ओर करीब 7 हज़ार से अधिक घायल हुए हैं। इसी हिसाब से लगभग 1 हज़ार 600 सुरक्षा कर्मियों को तालिबान आंतकवादियों ने अपहरण कर लिया गया। हिंसा में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 2 हज़ार से भी अधिक नागरिक मारे गए, जबकि 2 हज़ार घायल हुए हें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ