उत्तर प्रदेश ज़िला पंचायत चुनाव परिणामो ने 2022 का भविष्य सुनिश्चित कर दिया की भ जा पा की सरकार अगले ओर पाँच वर्ष रहेगी।

उत्तर प्रदेश ज़िला पंचायत चुनाव परिणामो ने 2022 का भविष्य सुनिश्चित कर दिया की भ जा पा की सरकार अगले ओर पाँच वर्ष रहेगी।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ 

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष 2022 में विधानसभा से पहले ज़िला पंचायत के चुनाव परिणाम को बहुत आवश्यक माना जा रहा है। शनिवार को ज़िला पंचायत के चुनाव परिणाम का परिणाम सामने आया है। शनिवार को प्रदेश के 75 जिलों के रिजल्ट को घोषित कर दिया गया। जिसमें बीजेपी ने मोर्चा मार लिया, तो वहीं समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिली हैं। 67 सीटों पर बीजेपी का कब्जा ज़िला पंचायत के चुनाव परिणाम में 75 जिलों में से 67 पर बीजेपी ने विजय प्राप्त की है। तो वहीं अखिलेश यादव की पार्टी सपा ने सिर्फ़ 5 सीटों पर ही जीत प्राप्त की है। जबकि इसके अतिरिक्त बाक़ी सीटों में लोकदल, निर्दलीय और जनसत्ता दल के एक-एक प्रत्याशी ने विजय प्राप्त की है।

भा ज पा ने 75 में से 67 सीटें जीत कर 2022 के विधानसभा चुनाव में विजय का बिगुल फूंक दिया है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद-सी एम योगी ने सभी प्रत्याशीयों को बधाई दी है। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने ट्वीट द्वारा जानकारी दी कि ये पी एम श्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणाकारी नीतियों के कारण का परिणाम है। ये विजय सरकार के प्रति जनता के भरोसे को दर्शाती है।

  • पहले 22 जिलों में ज़िला पंचायत अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए।
  • लखनऊ में सपा प्रत्याशी को केवल चार वोट । 
  • विपक्षी दल मात्र सात सीटों पर सिमट गये।
  • सपा और कांग्रेस को उनके घर में मात दी, काँग्रेस के रायबरेली भी जीत ली।
  • पीलीभीत, शाहजहांपुर, सहारनपुर, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित।

पहले 22 जिलों में ज़िला पंचायत अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए।

उत्तर प्रदेश से प्राप्त समाचारों के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की एटा, बलिया, संत कबीरनगर और आजमगढ़ में जीते हैं, ओर इसके साथ ही जौनपुर में निर्दलीय, बागपत में लोकदल और प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल ने जीत हासिल की है। इससे पहले 22 जिलों में ज़िला पंचायत अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए थे। जिसमें भाजपा ने 21 और समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर विजय प्राप्त की थी॥ कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट पर भी कमल खिला है।

लखनऊ में सपा प्रत्याशी को केवल चार वोट । 

उत्तर प्रदेश मे बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राजेश अग्रहरी जीते हैं। राजेश अग्रहरी को 36 में से 31 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी को केवल चार वोटों से संतोष करना पड़ा। लखनऊ में भाजपा की जीत हुई है। लखनऊ से बी जे पी प्रत्याशी आरती रावत 14 वोटों से जीतीं, जबकि समाजवादी पार्टी की निशी यादव 12 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।

विपक्षी दल मात्र सात सीटों पर सिमट गये।

सत्तारूढ़ दल उत्तर प्रदेश के ज़िला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी राज्य की 21 सीटों पर पहले ही निर्विरोध कब्जा कर चुके थे वहीं इटावा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ था। शनिवार को बाक़ी बची हुई 53 सीटों पर हुये मतदान में भा जा पा और उसके सहयोगियों को 46 सीटें मिली जबकि विपक्षी दल मात्र सात सीटों पर सिमट गये जिनमें एटा, बलिया, जौनपुर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बागपत और प्रतापगढ़ शामिल है।

सपा और कांग्रेस को उनके घर में मात दी, काँग्रेस के रायबरेली भी जीत ली।

विशेष समाचार यह है कि उत्तर प्रदेश मे  भाजपा ने सपा और कांग्रेस को उनके घर में मात दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भाजपा को बड़ी विजय प्राप्त हुयी है वहीं सपा के मज़बूत किले के तौर पर माने जाने वाले आजमगढ़, रामपुर, मैनपुरी और बदायूं में भी भगवा लहराया है। प्रतापगढ़ में बाहुबली पूर्व सांसद की पत्नी के सामने सपा के पांव उखड़ गये। यहाँ भाजपा-अपना दल प्रत्याशी ने अपना वोट भी निर्दलीय प्रत्याशी को दे दिया। प्रतापगढ़ में भी भाजपा उम्मीदवार को असफलता का सामना करना पडा जबकि कुंडा के विधायक राजा भैया की जनसत्ता दल प्रत्याशी ने भा जा पा को सफल होने से रोक दिया।

पीलीभीत, शाहजहांपुर, सहारनपुर, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, शाहजहांपुर, सहारनपुर और बहराइच के एक-एक प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लेने से इन जिलों में भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया था जबकि 18 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, आगरा, इटावा, ललितपुर, झांसी, बांदा, चित्रकूट, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, मऊ और वाराणसी में भी एक-एक नामांकन होने के कारण भाजपा को 17 और इटावा में सपा उम्मीदवार को विजयी घोषित किया गया हे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ