अफगानिस्तान सेना कमांडो यूनिट ने तालिबान को उज्बेकिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा से भगा दिया, बीस से भी अधिक तालिबानी मार गिरये।

अफगानिस्तान सेना कमांडो यूनिट ने तालिबान को उज्बेकिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा से भगा दिया, बीस से भी अधिक तालिबानी मार गिरये।
अफगानिस्तान सेना कमांडो यूनिट ने तालिबान को उज्बेकिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा से भगा दिया, बीस से भी अधिक तालिबानी मार गिरये।


अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद आतंक मचाने वाले तालिबान लड़ाकों को अफगान सेना के कमांडो यूनिट ने कड़ी हराया है। अफगानिस्तान के उत्तरी जिलों से अफगान सेना की इस बहादुर स्पेशल टुकड़ी ने तालिबान को पीछे की ओर ढकेल दिया है। सिर्फ़ इतना ही नहीं, अफगानिस्तान सेना ने उज्बेकिस्तान-ताजिकिस्तान की सीमा को कब्जा कर बैठे आतंकियों को वहाँ मार भगाया गया है। इस विजय द्वारा उत्साहित अफगान सेना अब तालिबान के ओर ठिकानों पर तीव्र गति से हमला करने की योजना बना रही है।

अफगानिस्तान से प्राप्त समाचारों के अनुसार, स्थानीय नागरिकों से मिल रहे समर्थन के बाद अफगान सेना द्वारा तालिबान को कलदार जिले से भी बाहर निकाल दिया है। कलदार अफगानिस्तान के उत्तरी सीमा क्षेत्र बल्ख प्रांत का एक महत्त्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्र है। इसकी क्षेत्र की सीमाएँ उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान से सटी हुई हैं। अमू नदी के किनारे बसा यह ज़िला पिछले एक माह से तालिबान के कब्जे में था।

  • स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर तालिबान इस्लामी समूह को भगाया।
  • करीब 20 लड़ाके मारे गए हैं, जबकि इस से भी अधिक घायल हुए हैं।
  • अफगानिस्तान सेना ने अब तक करीब 1 हज़ार 500 तालिबान लड़ाके मार गिराये।
  • विशेष अभियान के स्पेशल फोर्सेज पास अति आधुनिक हथियार।
  • कालदार जिले को तालिबान आतंकवादियों से मुक्त कराया गया।

स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर तालिबान इस्लामी समूह को भगाया।

इस जिले पर कब्जे के बाद तालिबान लड़ाकों ने हेरातन शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। इसी शहर से होकर अफगानिस्तान और उजबेकिस्तान के बीच व्यापार होता रहा है। एसी सितिथि में तालिबान के कब्जे के बाद व्यापार ठप पड़ गया था, साथ ही साथ सीमा पर स्थित बाकी देशों को भी ख़तरा बढ़ गया था। इसी कारण कलदार को मुक्त कराने का अभियान सोमवार की सुबह शुरू किया गया था, जिसमें सुरक्षा बलों ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर तालिबान इस्लामी समूह के लोगों को इस क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया।

करीब 20 लड़ाके मारे गए हैं, जबकि इस से भी अधिक घायल हुए हैं।

अफगानिस्तान से प्राप्त समाचारों के अनुसार अफगान सेना के इस विशेष अभियान में तालिबान के करीब 20 लड़ाके मारे गए हैं, जबकि इस से भी अधिक घायल हुए हैं। इस जिले पर अफगान सेना का नियंत्रण उत्तरी क्षेत्र में ही स्थित फरयाब और तखर प्रांतों में प्रांतीय केंद्रों के पास चल रही झड़पों के बीच हुआ है। अफगानिस्तान के दक्षिण में स्थित गजनी क्षेत्र और कंधार क्षेत्र में भी अफगान सेना और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है।

अफगानिस्तान सेना ने अब तक करीब 1 हज़ार 500 तालिबान लड़ाके मार गिराये।

अफगानिस्तान के फरयाब के मैमाना शहर सहित कई क्षेत्रों में पिछले कुछ सप्ताह से भीषण लड़ाई जारी है। तालिबान के लड़ाके सरकारी ठिकानों पर हमला करने के लिए मोर्टार और रॉकेट का प्रयोग कर रहे हैं। मैमाना पर हुए हमलों में तीन नागरिकों सहित 16 लोगों के मारे जाने का समाचार है। अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के प्रवक्ता अजमल उमर शिनवारी ने बताया कि करीब 25 प्रांतों में हमारी झड़पें तालिबान के साथ हुईं जिनमें अफगान बलों ने महत्त्वपूर्ण विजय प्राप्त की है। अफगानिस्तान सेना जनरल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुये कहा कि इस सप्ताह अफगान सरकार के हमलों में करीब 1 हज़ार 500 तालिबान लड़ाके मार गिराये गए और 800 से भी अधिक घायल हुए। तालिबान ने इन आंकड़ो को खारिज कर दिया है।

विशेष अभियान के स्पेशल फोर्सेज पास अति आधुनिक हथियार।

बल्ख के गवर्नर आदिल शाह आदिल ने तालिबान पर बढ़त हासिल करने पर अफगानिस्तान सुरक्षा बलों की प्रशंसा की और कहा कि सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रयास करेगी। देश के अधिकांश भागों में तालिबान के हमलों का सामना करने के लिए, अफगान सेना ने महत्त्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्रों पर दोबारा कब्जे के लिए अत्यधिक सक्रिय स्पेशल फोर्सेज की यूनिट को तैनात किया गया है। नियमित सेना संरचनाओं की तुलना में, ये इकाइयाँ आधुनिक सशस्त्र से सुसज्जित हैं और तालिबान के हमलों की स्थिति में इनकी विजय की संभावना अधिक रहती है।

कालदार जिले को तालिबान आतंकवादियों से मुक्त कराया गया।

करीब 21 हज़ार कमांडो अफगानिस्तान नेशनल सेना विशेष अभियान कमांड के अनुसार कार्य कर रहे हैं। जबकि, सशस्त्र बलों की कुल संख्या करीब 1 लाख 86, हज़ार सैनिकों की है। ए एन ए विशेष अभियान कमांड द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी हे कि बल्ख प्रांत के कालदार जिले को तालिबान आतंकवादियों से मुक्त कराया गया है। इससे पहले मंगलवार को तालिबान ने हेलमंद प्रांत के नादे-ए-अली जिले में अफगान सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराने और जिले के केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश की गयी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ