दिल्ली मे दामाद ने ससुराल वालों को जहर दे कर की मारने की कोशिश, दो की मृत्यू कुछ अस्पताल मे भर्ती।

दिल्ली मे दामाद ने ससुराल वालों को जहर दे कर की मारने की कोशिश, दो की मृत्यू कुछ अस्पताल मे भर्ती।
दिल्ली मे दामाद ने ससुराल वालों को जहर दे कर की मारने की कोशिश, दो की मृत्यू कुछ अस्पताल मे भर्ती। 

दिल्ली में ज़हर देकर एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई। परिवार के अन्य दो लोग जीवन और मृत्यू  से जूझ रहे हैं। एक मेड की भी हालत भी खराब है। इस घटना में परिवार के दामाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की सास और साली की मृत्यू हो चुकी है, पत्नी और ससुर की हालत नाज़ुक बनी हुई है। दिल्ली में इस तरह से पूरे परिवार को जहर देकर मारने की कोशिश का समाचार प्राप्त हुआ है।

पुलिस को दामाद वरूण पर शक हुआ, ओर पता लगा कि इसने जनवरी के महीने में जब वह ससुराल गया था। सभी को मछली खिलाई थी। मछली और अन्य चीजों में ही इसने थैलियम नामक पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया था। इसके बाद ही धीरे धीरे परिवार की तबीयत खराब होती जा रही थी।

  • घटना इंद्रपुरी थाना वेस्ट दिल्ली के क्षेत्र की है।
  • इंद्रपुरी पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी।
  • जांच रिपोर्ट मे पदार्थ थैलियम नामक जहर पाया गया है।
  • शंडयंत्र पूरे परिवार को ज़हर देकर मारने का था। 
  • दबाव देकर पूछताछ की तो सब सत्य उगल दिया।

घटना इंद्रपुरी थाना वेस्ट दिल्ली के क्षेत्र की है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार यह एक अनोखा प्रकार का जहर है, यह धीरे-धीरे जीवन लेता है। इससे मनुष्य के बाल उड़ने लगते हैं, और शरीर में कई प्रकार की परेशानियाँ पैदा होने लगती हैं। पहले बीमार ओर बाद मे मृत्यू हो जाती है। यह घटना इंद्रपुरी थाना वेस्ट दिल्ली के क्षेत्र की है। दिल्ली पुलिस वेस्ट ने जानकारी दी कि इस घटना के आरोपियों मे से वरूण अरोड़ा नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे। इस आरोपी के घर से जो ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 स्थित हे, एक गिलास में कुछ थैलियम नामक पदार्थ जो की जहर की श्रेणी मे आता हे वह मिला है। अब इस आरोपी के  मोबाइल फ़ोन द्वारा भी पुलिस को इस पदार्थ के लाने के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। समाचारो द्वारा यह ज्ञात हुआ कि ससुराल की ओर से इसकी किसी बात को लेकर बेइज्जती की गई थी। इसका बदला लेने के लिए इसने इसी वर्ष जनवरी में अपनी ससुराल में पत्नी समेत सभी को मछली में यह पदार्थ  मिलाकर दे दिया था।

इंद्रपुरी पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी।

दिल्ली से प्राप्त समाचारों के अनुसार इसके बाद धीरे-धीरे परिवार के लोगों के बाल झड़ने शुरू होने लगे। 22 मार्च को गंगाराम अस्पताल से इंद्रपुरी पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी। अस्पताल की ओर से पत्रकारों को बताया  गया कि इंद्रपुरी इलाके में रहने वाली अनिता देवी नाम की एक महिला को अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों ने पुलिस को अपनी अवलोकन रिपोर्ट द्वारा बताया कि महिला के रक्त और मूत्र की जांच करने पर इसमें थैलियम नामक पदार्थ जो की एक प्रकार का जहर हे पाया गया है, जिसके कारण से मृत्यू भी हो सकती है।

जांच रिपोर्ट मे यह पदार्थ थैलियम नामक जहर पाया गया है।

दिल्ली पुलिस ने इस घटना घटना को छानबीन करना शुरू किया, इंद्रपुरी के एसएचओ सुरेंद्र सिंह, नारायणा थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद और मायापुरी सब-डिविजन के एसीपी विजय सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। इसी बीच  पुलिस को यह जानकारी प्राप्त हुई की जीके पार्ट-1 में रहने वाली दिव्या नाम की एक महिला को सर गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी भी रोग ओर जांच रिपोर्ट मे यह पदार्थ थैलियम नामक जहर पाया गया है। अस्पताल मे वेंटिलेटर पर हैं। दिव्या आरोपी इस आरोपी वरूण की ही पत्नी हैं। जांच पड़ताल के बीच  पुलिस को पता लगा कि मृतक अनीता की छोटी बेटी की भी बी एल कपूर अस्पताल में इलाज़ के दौरान म्र्त्यू हो गई थी। उसमें भी इस रोग के लक्षण थे।

शंडयंत्र पूरे परिवार को ज़हर देकर मारने का था। 

दिल्ली के अस्पताल की जांच में देवेंद्र मोहन शर्मा के भी इसी तरह के लक्षण दिखाई देने के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। घटना के विषय को बहुत गंभीर होते देख दिल्ली पुलिस इसकी तह तक गई, तभ जा कर पता लगा कि अनीता के यहाँ काम करने वाली मेड के भी इसी तरह के लक्षण है। उसका इलाज़ आर एम एल में चल रहा है। घटना में पुलिस की समझ में आता जा रहा था कि यह शंडयंत्र पूरे परिवार को ज़हर देकर मारने का लग रहा है।

दबाव देकर पूछताछ की तो सब सत्य उगल दिया।

दिल्ली के आर एम एल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। अस्पताल की वरिष्ठ डॉक्टर्स से डिटेल अटॉप्सी रिपोर्ट ली गई। घटना में जांच के दौरान परिवार के दामाद वरूण पर शक हुआ, ओर पता लगा कि इसने जनवरी के महीने में जब वह ससुराल गया था। सभी को मछली खिलाई थी। मछली और अन्य चीजों में ही इसने थैलियम नामक पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया था। इसके बाद ही धीरे धीरे परिवार की तबीयत खराब होती जा रही थी। आरोपी वरूण को गिरफ्तार कर उससे पुलिस ने दबाव देकर पूछताछ की तो उसने सब सत्य उगल दिया। उसने बताया कि ससुराल मे हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही उसने यह घृणित कार्य किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ