बंगाल मे बाहुबली नेता यासीन शेख भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल ।

बंगाल मे बाहुबली नेता यासीन शेख भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल ।


पार्टी के एक सैनिक के रूप में काम करता रहूँगा। मैंने जमीनी स्तर पर बहुत कड़ी मेहनत की थी, परन्तु ज़िला के नेताओं ने मुझे थोड़ा-सा सम्मान भी नहीं दिया। मैंने भ्रष्टाचार के विभिन्न रूपों का विरोध किया, परन्तु कभी कोई कार्यवाही नहीं हुई। 

  • दिल्ली पहुँच कर भाजपा की सदस्यता ली । 
  • ग्राम पंचायतें और पंचायत संघ में यासीन शेख का बहुत प्रभाव । 
  • एक सैनिक के रूप में काम करता रहूँगा।

दिल्ली पहुँच कर भाजपा की सदस्यता ली । 

बंगाल में मालदा ज़िला के बाहुबली नेता यासीन शेख भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो चुके हे। दिल्ली में भाजपा की सदस्यता लेने के लिए आए थे ओर जब वह वापिस मालदा लौटे तो यासीन शेख का पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्तसह से स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए मालदा टाउन स्टेशन पर हजारों कार्यकर्ता और समर्थक आये थे। भाजपा नेता यासीन शेख बुधवार को दोपहर करीब डेढ बजे सियालदह–एन जी पी के बीच चलने वाली रेल गाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस द्वारा मालदा पहुँचे। पार्टी नेता के स्वागत के लिए हाथों में फूल माला लिये हजारों समर्थक मौजूद थे। यासीन शेख का ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया गया। यासीन शेख एक बड़ी कार में सवार हुए और उनके साथ समर्थकों का बड़ा काफ़िला रतुआ तक गया।

ग्राम पंचायतें और पंचायत संघ में यासीन शेख का बहुत प्रभाव । 

बंगाल मालदा टाउन स्टेशन पहुँच कर पत्रकारो के प्रश्नो के उत्तर में यासीन शेख ने कहा कि उन्होंने उस भ्रष्ट दल की गतिविधियों के बारे में राज्य के नेतृत्व से बार-बार शिकायत की। लेकिन, किसी ने उनकी नहीं सुनी। यह भी एक कड़वा सत्य हे की यासीन शेख पर भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं पर गोली चलाने के आरोप लगे थे। बंगाल मालदा के यासीन शेख दिल्ली में भाजपा की सदस्यता, वर्तमान में उनकी पत्नी बेगम पायल खातून मालदा ज़िला परिषद की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उनके समर्थकों का दावा है कि अधिकांश ग्राम पंचायतें और पंचायत संघ में यासीन शेख का बहुत प्रभाव हैं, श्री समर मुखर्जी वर्तमान में रतुआ विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल विधायक हैं।

एक सैनिक के रूप में काम करता रहूँगा।

भाजपा में शामिल होने के बाद यासीन शेख ने कहा, 'मैं पार्टी के एक सैनिक के रूप में काम करता रहूँगा। मैंने जमीनी स्तर पर बहुत कड़ी मेहनत की थी, परन्तु ज़िला के नेताओं ने मुझे थोड़ा-सा सम्मान भी नहीं दिया। मैंने भ्रष्टाचार के विभिन्न रूपों का विरोध किया, परन्तु कभी कोई कार्यवाही नहीं हुई। मेरे साथ हजारों समर्थक हैं। मैं भ्रष्टाचार के साथ नहीं रह सकता। अतः इसी कारण भाजपा में शामिल होकर, पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से काम करने को तैयार हूँ।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ