उत्तर प्रदेश फिल्म निर्माण कार्य प्रगति पर, अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हे ।

उत्तर प्रदेश फिल्म निर्माण कार्य प्रगति पर, अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हे ।


शूटिंग और अभिषेक बच्चन को देखने के लिए शहर की जनता पहुँच रही है, वहीं अभिषेक की एक झलक देखने के लिए पुलिसकर्मियों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।

  • जेल के आस पास बाहर कड़ा पहरा । 
  • केवल अभिषेक बच्चन के ही सीन लिये गये । 

जेल के आस पास बाहर कड़ा पहरा । 

उत्तर प्रदेश आगरा  सेंट्रल जेल में सोमवार से दसवीं फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फ़िल्म के हीरो अभिषेक बच्चन रविवार को ही टीम के साथ आगरा पहुँच गये थे। अभिषेक बच्चन पिछले दिनो एक सुबह छह बजे केन्द्रीय कारागार शूटिंग के लिए पहुँच गए थे परन्तु शूटिंग आठ बजे के बाद ही शुरू हो सकी। बताया गया है कि आगरा सेंट्रल जेल के पहले गेट के अंदर अभिनेता अभिषेक बच्चन का सीन लिया गया। दसवीं फ़िल्म की शूटिंग की ख़बर मिलने पर महिला-पुरुष बच्चों के साथ बुज़ुर्ग भी आगरा सेंट्रल जेल में शूटिंग और अभिषेक बच्चन को देखने पहुँचे लेकिन निराशा ही हाथ लगी। केन्द्रीय कारागार में चल रही शूटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किये गये हैं। फ़िल्म इंडस्ट्रीज की सिक्योरिटी के साथ कई थानों की पुलिस का जेल के आस पास बाहर कड़ा पहरा था। इंडस्ट्रीज की तरफ़ से वॉकी टॉकी के साथ तैनात जवान किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं दे रहे थे।

केवल अभिषेक बच्चन के ही सीन लिये गये । 

उत्तर प्रदेश आगरा  सेंट्रल जेल परिसर और बाहर की सुरक्षा के लिए अलग-अलग जवानों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सेंट्रल जेल को छावनी में तब्दील कर दिया गया था, इंस्पेक्टरों के साथ पुरुष और महिला दरोगा के साथ कांस्टेबल तैनात किये गये थे । समाचारों के अनुसार इस बार के पहले दिन फ़िल्म दसवीं की शूटिंग में केवल अभिषेक बच्चन के ही सीन लिये गये हे । इस बीच कुछ गानों की भी रिकॉर्डिंग की गई हे । शूटिंग के लिए फ़िल्म की हीरोइन यामी गौतम नहीं आई थी । शूटिंग के पहले दिन कवि कुमार विश्वास भी केन्द्रीय कारागार पहुँचे थे । शूटिंग और अभिषेक बच्चन को देखने के लिए शहर की जनता पहुँच रही है, वहीं अभिषेक की एक झलक देखने के लिए पुलिसकर्मियों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ