पकड़े गए आरोपियों ने छानबीन में माना कि यह लोग बसंती पंचमी के दिन पूरे देश में एक साथ कई स्थानों पर आतंकी हमला करने के लिये आये थे। इन हमलों में कई हिन्दूवादी संगठनों के नेता भी निशाने पर थे।
- कंट्री हेड व कमांडर केरल के अन्सद बदरुद्दीन और हथियारों की ट्रेनिंग देने वाले फिरोज खान गिरफ्तार ।
- हिन्दूवादी संगठनों पदाधिकारियों को निशाना बनाना था ।
- उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम इस मिशन पर लगी हुई थी ।
कंट्री हेड व कमांडर केरल के अन्सद बदरुद्दीन और हथियारों की ट्रेनिंग देने वाले फिरोज खान गिरफ्तार ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों और भारत के कई संवेदनशील स्थानों पर आतंकी हमले की योजजा को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नाकाम कर दिया। पी एफ आई (द पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के कंट्री हेड व कमांडर केरल के अन्सद बदरुद्दीन और हथियारों की ट्रेनिंग देने वाले फिरोज खान को लखनऊ में कुकरैल तिराहा के पास गिरफ्तार किए जाने के बाद यह सनसनीखेज खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने छानबीन में माना कि यह लोग बसंती पंचमी के दिन पूरे देश में एक साथ कई स्थानों पर आतंकी हमला करने के लिये आये थे। इन हमलों में कई हिन्दूवादी संगठनों के नेता भी निशाने पर थे। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के साथ भारत में सभी संवेदिक संस्थानो को सूचित कर दिया गया है। इन दोनों आरोपोयो से भारी मात्रा में विस्फोटक, डेटोनेटर के साथ सोलंह डिवाइस, रिवाल्वर, कारतूस, बाराह रेलवे टिकट, 2 डीएम और 4 ए टी एम कार्ड भी मिले हैं।
हिन्दूवादी संगठनों पदाधिकारियों को निशाना बनाना था ।
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ए डी जी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि पीएफआई के कुछ कार्यकर्ता भारत में शांति ओर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की मंशा से आधुनिक हथियार व विस्फोटक जुटा चुके हैं। ये लोग देश के कई भागों में बम्म धमाके करने की योजना बना रहे थे। इनके निशाने पर मुख्य रूप से यूपी के 15 से 20 जिले थे जहाँ बसंत पंचमी के आसपास हिन्दूवादी संगठनों के कार्यक्रम होने थे। इन कार्यक्रमों में संगठनों के बड़े पदाधिकारियों को निशाना बनाना भी इनका मुख्य उद्देश्य था। स्पेशल टास्क फोर्स के अनुसार पी एफ आई के यह कार्यकर्ता रऊफ शरीफ़ को केरल में गिरफ्तार कर लिया गया था। अतः इसी कारण भारत से भागने की तेयारी में था। इस पर ही पिछले वर्ष ही 18 फरवरी को इसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पीएफआई को फंडिंग कहाँ से हो रही है, इसके लिये ईडी व केरल पुलिस ने रऊफ से लम्बी पूछताछ की थी। इस बीच ही पी एफ आई के कई कार्यकर्ता यूपी में सक्रिय होने की बात खुफिया सूत्रों से प्रपट हुई थी।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम इस मिशन पर लगी हुई थी ।
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के ए डी जी श्री अमिताभ यश ने बताया कि उनको गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पी एफ आई के मुख्य सदस्य 11 फरवरी को रेलमार्ग से यूपी के अंदर प्रवेश करने वाले हैं। तब अलर्ट हुआ, कई टीमें लगी थी लेकिन उस समय उनके बारे में पता नहीं चल सका था। परन्तु यू पी एसटीएफ की टीम इस मिशन पर लगी रही । इस दौरान ही पता चला कि अन्सद बदरुद्दीन और फिरोज मंगलवार को अपने कुछ साथियों के साथ कुकरैल पिकनिट स्पॉट में मिलेंगे। इसी दौरान कुकरैल तिराहे के पास इन्हें पकड़ लिया गया । उत्तर प्रदेश एस टी एफ ने इस बात से भी इनकार नहीं किया है कि दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में भी पीएफआई के सदस्यों का हाथ है। यू पी एसटीएफ एडीजी श्री प्रशांत कुमार ने इस घटनाक्रम के बारे में कहा कि पिछले दिनो एक शाम के समय इन दोनों को पकड़ा गया है। दिल्ली में हुई हिंसा के बारे में भी इनसे पूछताछ के जा रही हे । अभी इस समाई इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस बिन्दु को लेकर भी हम जांच कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ
सब मित्रों पाठकों से निवेदन हे कमेंट ज़रूर करे, आप के कमेंट के आधार पर में लेखन में सुधार कर सकता हूँ ।