ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक ।
पाकिस्तान मे इस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे मे ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इसके दो सीमा रक्षकों को पाकिस्तान में आयोजित एक सफल सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा आतंकी संगठन जैश उल-अदल ' से मुक्त कर दिया गया हे । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ये दोनों 2018 में पाकिस्तान के इलाके के अंदर एक खुफिया ऑपरेशन में अपहृत 12 सैनिकों में से थे। आईआरजीसी ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि ढाई साल पहले जैश उल-अदल संगठन द्वारा बंधक बनाए गए दो अगवा सीमा रक्षकों को छुड़ाने के लिए 2 फरवरी मंगलवार रात एक सफल ऑपरेशन किया गया ।
जैश उल-अदल संगठन ने 2018 मे 12 IRGC गार्डों का अपहरण कर लिया था।
पाकिस्तान के जैश उल-अदल संगठन को ईरान द्वारा एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है। इसका उद्देश्य ईरानी सरकार के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष करना है और यह ईरान में बलूच सुन्नियों के अधिकारों का बचाव करता है। 16 अक्टूबर, 2018 को, आतंकवादी संगठन ने 12 IRGC गार्डों का अपहरण कर लिया था और दोनों देशों के बीच सीमा पर पाकिस्तानी क्षेत्र में रखा था। इसी घटनाक्रम के बाद सैन्य अधिकारियों ने गार्डों को मुक्त करने के लिए दो देशों के बीच एक संयुक्त समिति का गठन किया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 21 मार्च, 2019 जैश उल-अदल संगठन द्वारा बंधक बनाए चार ईरानी सैनिको को बचाया था और नवंबर 2018 में 12 सैनिकों में से पांच को रिहा कर दिया गया था। जैश उल-अदल पाकिस्तान-आधारित कट्टरपंथी वहाबी आतंकवादी समूह है, जो दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान से दक्षिण-पूर्व ईरान में सीमा पार से हमलों में शामिल है। फरवरी 2019 में, जैश उल-अदल संगठन ने ईरान के अर्धसैनिक बेस पर हमले की जिम्मेदारी भी ली । इस जानलेवा हमले ने आईआरजीसी के दर्जनों सदस्य मारे गए और घायल हो गए जब उनकी बस प्रांत में आतंकवादी हमले की चपेट में आ गई थी ।
1980 के दशक के दौरान शिया बहुल ईरान और सुन्नी-बहुमत वाले पाकिस्तान के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा होने के कारण बहुत तनाव हो गया था । पाकिस्तानी शिया मुसलमानों ने दावा किया था कि सुन्नी पक्षपाती इस्लामीकरण कार्यक्रम के तहत ज़िया-उल-हक शासन के दौरान शिया ईरानी लोग पाकिस्तानी सुन्नी लोगो के साथ असमान व्यवहार करने के बारे में उन्होंने दावा किया गया था ।

0 टिप्पणियाँ
सब मित्रों पाठकों से निवेदन हे कमेंट ज़रूर करे, आप के कमेंट के आधार पर में लेखन में सुधार कर सकता हूँ ।